अस्पताल में घायलों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यहां एक युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी-बेटी और सास के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना यूपी के मेरठ जनपद की है। यहां लिसाड़ीगेट में पत्नी-बेटी व सास पर एक युवक ने पहले तेजाब फेंका और फिर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। जिसमें बच्ची की मौत हो गई, जबकि पत्नी और सास अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान आरोपी युवक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला अपने पति से लड़कर मायके में आ गई थी। जिसके चलते युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
लिसाड़ीगेट के हुमायुंनगर निवासी वसीम की बेटी सुरइया का निकाह आठ साल पहले अमरोहा निवासी सोनू उर्फ अली मोहम्मद से हुआ था। दंपति के कोई संतान नहीं हुई। जिसके चलते सुरइया ने अपनी भांजी अलीशा (2) को गोद ले लिया था। सोनू दिन में रिक्शा चलाता और शाम को जुआ खेलता था। इसको लेकर दंपति में विवाद हो गया। बुधवार रात दंपति में फिर से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सुबह सुरइया अपनी बेटी अलीशा को लेकर मेरठ मायके में आ गई।
पढ़ें : रात में शराब पीकर आया युवक, दादी के साथ किया ऐसा कांड देख पैरों तले खिसकी जमीन
उसके पीछे पीछे सोनू भी ससुराल में आ गया। उसके पास दो बोतल थी। एक बोतल में तेजाब और दूसरी में पेट्रोल। आरोप है कि सोनू ने गाली गलौज करते हुए पत्नी, बेटी और सास सलमा पर तेजाब फेंका व फिर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद चूल्हे से जलती लकड़ी उठाकर उन्हें जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अलिशा की मौत हो गई, जबकि सुरइया की हालत गंभीर है। डॉक्टर की मानें तो सुरइया 90 और सलमा 35 फीसदी जली है। जबकि आलिशा 75 फीसदी जली थी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर और दोनों खाली बोतल कब्जे में ले ली है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/