फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क न आने पर छत पर चढ़ा, एचटी लाइन के करंट से हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। गांव नंगला गोसाई में हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत हो गई। युवक मोबाइल में नेटवर्क न आने पर एक दुकान की छत पर चढ़ा था। उसी दौरान एचटी लाइन की चपेट में आ गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव नंगला गोसाई निवासी 36 वर्षीय राकेश पुत्र जगरोशन गांव में ही स्थित गन्ना क्रय केंद्र से पर्ची लेने गया था। वहां मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा था। जिसके चलते वह पास में ही एक दुकान की छत पर चढ़ गया। दुकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाईन गुजर रही थी। तभी राकेश एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। तेज आवाज होने पर मौके पर दौड़े। तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, इस मामले में थाना पुलिस ने भी अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें