फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगलवार को एक आरोपी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। युवती ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंगलवार को एक युवती ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात गांव के एक युवक से हुई थी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। आरोपी ने शादी की बात कही थी। आरोप है कि नवंबर 2024 में वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसके साथ यौन शोषण करके फोटो और वीडियो बना लिए। इस आधार पर आरोपी युवती को परेशान कर रहा था। शादी के नाम पर आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी ने युवती से अप्रैल 2025 में कई बार में 2.40 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को जानकारी हुई की आरोपी के रिश्ते की बात चल रही है। युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने 30 अक्तूबर को उसे बात करने के लिए होटल में बुलाया। आरोपी ने होटल में युवती का यौन शोषण किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें