यहां मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई एक महिला के साथ स्टोर संचालक और उसके साले ने जबरन सामूहिक बलात्कार किया। जानिए पूरा मामला...
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साले ने गैंगरेप किया। महिला की तलाश में बहन स्टोर पर पहुंची तो दोनों आरोपी फरार हो गए। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
पढ़ें : तुम्हें गांव घूमाकर लाता हूं... फिर धोखे से किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार
बृहस्पतिवार को मेरठ जनपद के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बहन के पास आई हुई थी। उसका पति से तलाक हो चुका है। दोपहर को महिला की बहन के कमर में दर्द हो रहा था। महिला दर्द की दवाई लेने के लिए गांव में ही मेडिकल स्टोर पर पहुंची। इसी दौरान स्टोर संचालक ने उसे स्टोर में अंदर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई डालकर पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही महिला बेहोश हो गई। इसके बाद स्टोर संचालक व उसके साले ने अंदर कमरे में ले जाकर महिला के साथ गैंगरेप किया। दो घंटे तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन तलाश करते हुए स्टोर पर पहुंच गई। मामले की भनक लगने पर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में महिला के परिजनों ने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामला की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/