फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना में पीवीवीएनएल का प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर योजना ‘सौभाग्य’ में सर्वाधिक कनेक्शन जारी करने पर पीवीवीएनएल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने इसके लिए पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन को बधाई दी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह लखनऊ स्थित शक्ति भवन में प्रदेश की बिजली व्यवस्था और चल रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के दलित बहुल गांवों को आगामी पांच मई तक हर हाल में ऊर्जीकृत करने के आदेश दिए है। सिंह ने सभी डिस्कॉम में लाइन लॉस हानियां 15 फीसदी तक लाने को कहा है। सौभाग्य योजना में पहला स्थान पाने के अलावा डीडीयूजीवाई, 11वीं व 12वीं योजना में भी पीवीवीएनएल को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा कि सौभाग्य योजना में पहला स्थान हासिल करने की उपलब्धि कंपनी अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की मेहनत की बदौलत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें