फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोस्ती का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
सरूरपुर। युवती के साथ शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। पुलिस
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को दोस्ती का झांसा देकर शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

19 वर्षीय युवती के साथ गांव निवासी आरोपी सोहेल दोस्ती का झांसा देकर 15 दिन से शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस कारण पीड़िता मानसिक तनाव में रहने लगी। पीड़िता ने डर के चलते परिजनों को भी घटना के बारे कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों ने सख्ती से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। बृहस्पतिवार की देर रात थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें