फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिटकॉइन में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 28.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एकता नगर निवासी एकता त्यागी से साइबर आरोपियों ने पार्ट टाइम नौकरी व बिटकॉइन में ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का झांसा देकर 28.60 लाख रूपये की ठगी कर ली। एकता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। बुधवार को पीड़िता ने साइबर थाने पर प्राथमिक दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित देवता नगर निवासी एकता त्यागी ने बुधवार को थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया कि आठ दिसंबर को उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम नौकरी को लेकर एक लिंक आया था। इसके बाद उन्होंने लिंक पर क्लिक किया था। साइबर आरोपियों ने एकता को सोशल मीडिया पर लाइक का टास्क दिया और इसमें दोगुने मुनाफे का लालच दिया था। आरोपियों ने कई बार में एकता को पैसे दोगुना कर वापस भेजे थे। 17 दिसंबर तक लगभग 10 लाख रुपये एकता ने जमा कर दिए थे। एकता ने पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन वह रकम नहीं निकल सकी। इसके बाद आरोपियों ने खाते से रकम निकालने के नाम पर एकता से दो बार में 10 लाख रुपये और खातों में डलवा लिए। इसके बाद भी खाते से पैसा नहीं निकला। इसके बाद एकता को खुद के साथ ठगी की जानकारी हुई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें