मेरठ । एक महिला ने रुपये का तकादा किया तो आरोप है कि चार आरोपियों ने उसे सड़क पर खींचकर बेरहमी से पीटा। इसमें उसे गंभीर चोट आई। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कोतवाली के सोहराब गेट निवासी सलमान ने बताया कि उसकी बहन सना भूमिया का पुल निवासी कासिफ के पास ग्रुप में रुपये एकत्र करने की योजना में शामिल हुई थी। उसके 20 हजार रुपये कासिफ के पास बकाया था। मांगने पर वह लगातार टाल रहा था। आजकल देने की बात कर रहा था। आरोप है कि 13 अप्रैल दोपहर कासिफ, आसिफ, साकिब व तीन चार अज्ञात लोगों के साथ ताऊ हाकमीन के घर आए। सना ने उनसे रुपये का तकादा किया। उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। सना को घर के बाहर खींचकर आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से पीटा। इसमें उसे गंभीर चोट आई। धमकी देकर आरोपी भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सलमान की तहरीर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।