उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मामला थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव धोलाहेड़ी का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।