फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को नसीब हुई मां की गोद, जन्म देने के दो घंटे बाद छोड़ गई थी महिला, ये है पूरा माजरा

Mon, 02 Mar 2020 10:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

एक महिला ने जन्म देने के दो घंटे बाद ही नवजात को छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस की मदद से नवजात को मां की गोद नसीब हुई। पढ़िए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में एक महिला का अपने ससुरालियों से मनमुटाव का खामियाजा एक मासूम नजवात को भुगतना पड़ा। विवाद के चलते नवजात बच्ची को जन्म देने के दो घंटे बाद ही उसकी मां अपनी सास की गोद में बच्चा देकर मायके चली गई। दादी भी उसे रखने को राजी नहीं हुई। वह उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला के मायके पहुंचकर समझा बुझाकर नवजात बच्ची को उसकी मां की गोद दिलाई। 

विज्ञापन


एक महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इसी मनमुटाव के चलते महिला कुछ महीनों से अपने मायके में ही रह गई थी। शनिवार को सरकारी अस्पताल में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। महिला की सास भी अस्पताल में थी। बेटी होने के दो घंटे बाद ही महिला नवजात को अपनी सास की गोद में देकर चली गई। यह देख दादी भी हैरान रह गई। दादी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया। उसने कहा कि नवजात को मां की जरूरत है, लेकिन मां छोड़कर चली गई है।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंची युवती, पिता पर लगाए गंभीर आरोप, फिर मंदिर में प्रेमी संग हुई शादी, पढ़ें- क्या है माजरा
विज्ञापन

 
सोमवार को नवजात को लेकर उसकी दादी फिर से कोतवाली पहुंच गई और नवजात बच्ची को मां को दिलाने की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा के निर्देश पर एसआई शैलेंद्र गौड़ नवजात बच्ची और उसकी दादी दोनों को लेकर महिला के मायके पहुंचे। 
विज्ञापन


एसआई ने बताया कि आपसी विवाद के चलते पहले तो महिला अपनी बच्ची को लेने को राजी नहीं हुई। लेकिन समझाने के बाद वह बच्ची को लेने को तैयार हो गई। इसके बाद उसे मां के हवाले करा दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें