फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डॉक्टर पति पर लगाया हत्या आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Wed, 27 Jan 2021 02:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला की मौत
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के नौचंदी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टर पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला की हत्या हुई है यह फिर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि जैदी फार्म में डॉक्टर की पत्नी की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिस पर मायके वालों ने हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

ये है पूरा मामला
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी डॉक्टर फिरोज की शादी 10 साल पहले दिल्ली में रहने वाली रसा जहरा (32 वर्ष) से हुई थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रसा जहरा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर रखा हुआ मिला। इस दौरान डॉक्टर फिरोज खान और उसके परिजनों ने पुलिस को खुदकुशी करने की बात बताई। इसकी जानकारी लगते ही दिल्ली से महिला के परिजन भी मेरठ पहुंच गए। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या होने का अंदेशा जताया। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: चाकू घोंपकर महिला की हत्या, घर में पड़ी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

वहीं सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें