फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/हस्तिनापुर(मेरठ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कस्बे के व्यापारियों सहित 152 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें से एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। वहीं बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुछ लोगों के सैंपल मेडिकल भिजवाए गए थे। इनमें से तीन लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं सरधना में एक महिला को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कस्बे में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि कस्बे के व्यापार संघ के अध्यक्ष गोपाल कुकरेजा और महामंत्री गोपाल शर्मा के निर्देशन में 120 व्यापारी, दुकानदार और 32 अन्य लोगों सहित 152 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से जे ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। वहीं सभी व्यापारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भेजे गए सैंपल में से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें शकुंतला कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति सहित एक और दो साल के दो बच्चे हैं।
महिला को मेरठ भिजवाया
सरधना। नगर से शनिवार को 38 सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए। इनमें से एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला घोसियान निवासी जेल में बंद युवक को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसके परिवार के पांच सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया गया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने पहुंची तो उन्होंने आनाकानी की। इसे बाद पुलिस की मदद से उन्हें जैन इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर लाकर सैंपल लिया गया। इसके बाद उन्हें होम क्वांरटीन कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को कुल 38 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें मोहल्ला भाटवाडा 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बाकी की रिपोर्ट रविवार को आएगी।
विज्ञापन

स्टोर संचालकों के भी लिए सैंपल
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन किट से की जा रही जांच में नगर पालिका की महिला सफाई कर्मचारी निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं शनिवार को कुल 71 सैंपल लिए गए। टीम ने नगर पालिका के 25 कर्मचारियों के, 12 भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के तथा कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों आदि के सैंपल लिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि महिला को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। अब तक नगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 29 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें