म्हारा ही बच्चा है...
हाशिम के पिता इलियास ने बताया की सपेरे ने मुझे और मेरी पत्नी अमतुल को देखकर अम्मा-अब्बा कहा, म्हारा ही बच्चा है, आज सुबह मेरी पत्नी और परिवार की तीन चार महिलाएं और मैं मवाना के पास गांव आसिफाबाद समसपुर पहुंचे। उसने सबको पहचान लिया। अपनी चाची को भी पहचान लिया। हम उसे जहान पूरा लेकर आए है, उसके साथ बाबा श्याम नाथ और एक अन्य सपेरा भी हमारे घर पर आ गया।
अब मोमराजनाथ है नाम
बाबा श्याम नाथ ने बताया कि उनके बड़े भाई हवा सिंह की मृत्यु हो चुकी है वह भी एक सपेरे थे और उन्होंने कब्र में से शव को निकालकर जिंदा कर लिया और अपने बेटे की तरह पाल-पोश कर बड़ा किया। अब इसका नाम मोमराजनाथ है।
दभेड़ी में भी हुआ था ऐसा दावा, जो बाद में निकला था झूठा
करीब साढ़े तीन साल पहले गांव दभेड़ी खुर्द में हुई थी ऐसी ही घटना। वहां भी कुछ सपेरे एक युवक को साथ लेकर पहुंचे थे और बताया था कि यह युवक इसी गांव का था से पहले सांप ने काट लिया था और उन्होंने कब्र से निकालकर जिंदा कर लिया था। लेकिन एक दिन बाद ही सच्चाई सामने आने पर ग्रामीणों ने सपेरों के साथ मारपीट की थी। मामला कैराना कोतवाली में का था। लेकिन किसी के भी तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने सपेरों को वापस भेज दिया था।
नहीं हो सकता कब्र दफनाने के बाद कोई जिंदा
सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर का कहना है कि मृत मानकर जिस शरीर को कब्र में दफनाया गया हो। उसके जीवित बचने की कोई सम्भावना नहीं होती।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/