यूपी पुलिस के 49 हजार आरक्षी पदों के लिए प्रदेश के 8 सेंटरों में से मेरठ में चल रही नापतोल प्रक्रिया में गुरुवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। खुलासा हुआ कि उसने बनारस में अपनी जगह किसी सॉल्वर को लिखित परीक्षा में बैठाया था और नापतौल प्रक्रिया में खुद पहुंच गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मेरठ पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की नापतौल प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर पैनल में एक अभ्यर्थी अनूप कुमार अपनी नापतौल और शैक्षिक दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचा। भर्ती बोर्ड से आये दस्तावेजों से अनूप का बायोमैट्रिक और चेहरा मिलान नहीं हुआ। भर्ती अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने जब उससे पूछताछ की तो सारा मामला उजागर हुआ।