फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुल्हैड़ा में बंदरों को भगाने के दौरान छज्जा टूटने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। थाना सरधना क्षेत्र के मुल्हैड़ा और जुलेढ़ा गांव में सोमवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मुल्हैड़ा में बंदरों को भगाने के दौरान छज्जा टूटने से नाथीराम (48) पुत्र धर्म सिंह की मौत हो गई, जबकि जुलेढ़ा में जीने से फिसलकर टीनू (42) पुत्र कृपाल सिंह की मौत हुई। दोनों घटनाओं ने गांवों में मातम का माहौल बना दिया।
विज्ञापन

मुल्हैड़ा निवासी नाथीराम पिछले कुछ दिनों से बंदरों के आतंक से परेशान थे। सोमवार सुबह वह घर की छत पर तारबंदी कर बंदरों को भगाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान छज्जा कमजोर होने के कारण अचानक टूट गई और नाथीराम नीचे गिर पड़े। परिवार और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाथीराम के पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अभी अविवाहित है। परिवार के सदस्यों और गांव में उनकी अचानक मौत से मातम पसरा है। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
उधर, जुलेढ़ा में परचून दुकानदार टीनू रविवार शाम खाना खाने के बाद ऊपर वाले कमरे से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर जीने में फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। टीनू के चार बच्चे हैं। तीन बेटे और एक बेटी, जिनमें सबसे बड़ा बेटा बीए के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उनके परिवार में गम का माहौल है। मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों ने बिना पुलिस सूचना दिए ही सोमवार सुबह किया। दोनों हादसों ने गांवों में शोक हो गया। ग्रामीण मृतकों के परिवार के पास पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।उधर, सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों हादसों के बारे में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें