फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर ग्रामीण ने परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास किया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत...एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह करने पहुंचा परिवार हाथ मैं पेट्रोल और माचिस लेकर पुलिस न
विज्ञापन
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के सिसौला के ग्रामीण महबूब के प्लॉट पर दंबगों ने काफी समय से कब्जा कर रखा है। ग्रामीण बुधवार को पत्नी और चार बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। यहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीण के हाथ से पेट्रोल का केन छीना। पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महबूब ने बताया कि उसने तीन साल पूर्व गांव में 225 गज का एक प्लॉट गांव के ही एक युवक से खरीदा था। पीड़ित के अनुसार युवक ने मकान का बैनामा उसके नाम नहीं किया था। प्लॉट की कागजी कार्रवाई नोटरी पर हो गई थी। ग्रामीण काफी समय से युवक से प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कह रहा था, मगर युवक प्लॉट का बैनामा नहीं कर रहा था। इस दौरान पीड़ित अपने परिवार के साथ प्लॉट पर छप्पर डालकर रह रहा है। ग्रामीण का आरोप था कि कुछ दिन पूर्व युवक ने दंबगई दिखाते हुए उसके परिवार के साथ मारपीट की थी।
इसके साथ ही उसके छप्पर में रखे सामान को निकालकर फेंक दिया था। बुधवार को ग्रामीण अपने परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जहां उसने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की, मगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर ग्रामीण से पेट्रोल की केन छीन ली। पुलिस ग्रामीण को लेकर ऑफिस में आ गई। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण ने जबरन दूसरे पक्ष के प्लॉट पर कब्जा कर रखा था। ग्रामीण के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें