फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना लदे ट्रक का टायर फटा, पांच घंटे लगा जाम

विज्ञापन
गन्ने के ट्रक का टायर फटने से मिल रोड पर लगा जाम। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर में मिल रोड पर अटौरा मार्ग चौराहे के पास शुक्रवार को गन्ने से लदे ट्रक का टायर फटने से ट्रक सड़क पर ही खड़ा हो गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लग गईं। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। टायर बदलने के बाद ही आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर मिल में गन्ना लेकर जा रहा ट्रक जैसे ही अटौरा मार्ग चौराहे के पास पहुंचा तो अचानक तेज आवाज के साथ ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक सड़क के बीचो-बीच रुक गया। जिस कारण कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम के हालात पैदा हो गए। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे बाद किसी तरह ट्रक का पहिया बदलने के बाद सड़क से हटवाया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।

गन्ने के ट्रक का टायर फटने से मिल रोड पर लगा जाम। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें