फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 50 खंभों से तार चोरी, गहराया सिंचाई संकट

विज्ञापन
दौराला - भराला- धंजू गांव के जंगलों से विद्युत पोल से चोरों ने किए तार चोरी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
दौराला। भराला-धंजू गांव के जंगलों से बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने लगभग 50 विद्युत खंभों से तार चोरी कर लिया। शुक्रवार को खेतों पर पहुंचने के बाद किसानों को जानकारी हुई। किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


पिछले तीन महीने से धंजू, भराला, दुल्हैड़ा के जंगलों में चोरों का आतंक है। चोर विद्युत खंभों से तार चोरी करने की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। अभी तक पूर्व में चोरी की गई लाइन दोबारा से नहीं लगाई गई है। इस कारण किसान परेशान हैं। बृहस्पतिवार देर रात तीसरी बार चोरों ने तार चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस कारण किसान रोहित, संजू, राजपाल, संदीप, सुरेंद्र, श्यामपाल, राकेश के नलकूप ठप पड़ गए। किसानों का कहना है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। फसलों को सबसे अधिक सिंचाई की जरूरत है लेकिन तार चोरी होने से सिंचाई का संकट गहराएगा। किसानों ने जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें