फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली लाइन पर गिरा पेड़, कई घरों के उपकरण जले

विज्ञापन
अमर उजाला....देवलोक कॉलोनी में अवैध रूप से दो पेड़ काट दिए गए कटी हुई टहनियों तारों पर गिर गई ज
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी में सोमवार रात लोगों ने दो बड़े पेड़ काट दिए। ये दोनों पेड़ कॉलोनी की विद्युत लाइन पर गिर गए। इससे विद्युत लाइन में जोरदार धमाका हुआ। इससे कॉलोनी के लगभग 12 घरों में एलईडी टीवी, वाईफाई उपकरण, गीजर आदि उपकरण जल गए। इन उपकरणों के जलने से लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसके बाद कॉलोनी के कई घरों की बिजली गुल हो गई। अन्य घरों में वोल्टेज बहुत कम हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मोहकमपुर बिजलीघर से कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रात में ही विद्युतकर्मियों ने क्रेन मंगवाकर कटे हुए पेड़ों को विद्युत लाइन से हटवाया। इसके बाद लाइन में आए फाॅल्ट को ठीक करने में लग गए। कॉलोनी के लोगों ने वन विभाग से पेड़ काटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें