फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराब के विवाद में ट्रैक्टर से दुकान में मारी टक्कर

विज्ञापन
मोरना में शराब की दुकान के क्षतिग्रस्त होने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण स्रोत संवाद
विज्ञापन
- सीसीटीवी में कैद वारदात, दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। क्षेत्र के मोरना गांव में चौराहे पर स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान पर शनिवार को दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि शराब उधार में न मिलने से नाराज युवकों ने सेल्समैन से कहासुनी की और फिर ट्रैक्टर से दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दुकान को भारी नुकसान पहुंचा। दुकान के अंदर मौजूद सेल्समैन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

गांव रानी नंगला निवासी दुकान स्वामी निर्मित कुमार ने भद्रकाली चौकी प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उनकी मोरना चौराहे पर कंपोजिट शराब की दुकान है। शनिवार को मोरना गांव के दो युवक दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन कपिल से शराब मांगी। आरोप है कि शराब लेने के बाद उन्होंने पैसे देने से इन्कार कर दिया। सेल्समैन ने उधार देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

गुस्साए युवकों ने अपना ट्रैक्टर लाकर सीधे दुकान में टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हमले से दुकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय सेल्समैन कपिल दुकान के अंदर ही मौजूद था, जिसने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग सहम गए। दुकान स्वामी ने बताया कि पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी युवक ट्रैक्टर से टक्कर मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दुकान की ओर जाने से भी हिचक रहे हैं। सेल्समैन भी इस घटना के बाद से काफी भयभीत है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोरना में शराब की दुकान के क्षतिग्रस्त होने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें