फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को बडा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। (मवाना)
विज्ञापन
- कांवड़ियों ने किया त्रयोदशी का जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को नगर व देहात क्षेत्र के शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक एवं प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर सहित नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज बनी रही। तड़के से ही महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूरे दिन का उपवास रखा। बड़ा महादेव मंदिर में व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम नजर आए और मंदिर परिसरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद दिखा। शिवभक्त कांवड़ियों ने भी सोमवार दोपहर 1.15 बजे से त्रयोदशी तिथि का जलाभिषेक शिवालयों में पहुंचकर श्रद्धा एवं नियम-निष्ठा के साथ संपन्न किया।

सावन के दूसरे सोमवार को बडा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें