मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के न्यू ऑर्थो वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने तीन सदस्य टीम गठित कर दी है। इस टीम को सात दिन में जांच पूरी कर प्रिंसिपल को रिपोर्ट देगी। वारदात के दौरान तैनात लगभग 25 स्वास्थ्यकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
जांच कमेटी में मेडिकल कॉलेज की सुप्रीटेंडेंट डॉ. अनुपमा, ऑर्थाे डिपार्टमेंट से डॉ. सुमित और मैटर्न बबीता गोस्वामी शामिल हैं। कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता के द्वारा सोमवार को कमेटी गठित की गई। न्यू ऑर्थो वार्ड में घटना के समय 25 से ज्यादा मरीज बताए गए हैं। चिकित्सक, सुरक्षाकर्मी और अन्य स्टॉफ भी मौजूद था। कमेटी के द्वारा सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी कि वह घटना के समय कहां थे। लड़की को धमकाया और डराया गया। मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता राहुल सिंह ने बताया कि प्रिसिंपल आरसी गुप्ता ने सुरक्षाकर्मियों को घटना के बाद सख्त निर्देश दिए हैं। प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा संबंधी सख्त निर्देश दिए गए हैं। जांच कमेटी यह भी जांच कर रिपोर्ट देगी। इस तरह की घटना दोबारा न हो इस संबंध आगे क्या निर्णय लिए जाएं इन पर भी विचार किया जा रहा है।