फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आग लगने से छप्पर पशुओं के ऊपर गिरा, आधा दर्जन पशु झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव ऐंची कला में एक किसान के टिन शेड में आग लगने से छप्पर पशुओं के ऊपर गिर पड़ा। आग की लपटें देख परिजन व ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक आधा दर्जन पशु झुलस गए। पशु चिकित्साधिकारी ने घायल पशुओं का उपचार किया। तहसील प्रशासन ने पहुंचकर हादसे की जांच की।
विज्ञापन

गांव ऐंची कला निवासी बलेराम पुत्र जय करण ने टिन शेड में तीन गाय, तीन बछियां, एक बछड़ा, दो भैंस व तीन अन्य पशु बंधे हुए थे। शुक्रवार दोपहर टिन शेड के नीचे फूंस के छप्पर में अचानक आग लग गई। छप्पर पशुओं के ऊपर जा गिरा। आग की लपटें देख परिजनों व ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के साथ ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में सभी पशु बुरी तरह से झुलस गए। मवाना तहसील से पहुंची प्रशासनिक टीम ने पीड़ित परिवार से जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें