उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के झुनझुनी गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया गया कि किशोरी शुक्रवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी कि इसी दौरान तड़तड़ाहट की आवाज के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।