फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता के साथ बाजार में सामान लेने गई किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र में सबसे व्यस्त कोटला बाजार से 17 वर्षीया किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार को तब हुई जब किशोरी अपने पिता के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस की तीन टीमें किशोरी और आरोपी की तलाश में लगी हैं। दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी बस्ती निवासी रफीक ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 25 जनवरी रविवार को वह अपनी बेटी रेशमा के साथ कोटला बाजार में सामान खरीदने गए थे। एक दुकान पर उसकी बेटी कॉस्मेटिक का सामान खरीद रही थी, जबकि वह दूसरी दुकान पर सामान देखने चला गया। जब वह वापस कॉस्टमेटिक की दुकान पर पहुंचा तो उसकी बेटी गायब थी। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने बस्ती के ही युवक विशेष पर बेटी को अगवा करने का शक जताया। बताया कि उसकी बेटी उसी युवक से बात करती थी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को वह कोटला बाजार से अपहरण कर ले गया है। पिता ने रविवार को ही देहली गेट थाने पर बेटी के अपहरण की सूचना दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद थाना देहली गेट पुलिस ने मंगलवार शाम को किशोरी के अपहरण का नामजद मामला दर्ज किया।



कोट



अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कोटला बाजार से लेक र घंटाघर व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। कैमरों को देखा जा रहा है। इसके अलावा आरोपी और किशोरी के मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। दोनों को जल्द ही तलाश लिया जाएगा। आयुष विक्रम सिंह,एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें