फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपशहर में तैनात करनावल निवासी शिक्षिका की करंट से मौत

विज्ञापन
सरूरपुर। करनावल में ​शि​क्षिका बबली तंवर की मौत के बाद गमदजा परिवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी शिक्षिका बबली तंवर (38) पत्नी सुनील तंवर की अनूपशहर के गांव रूढ़ बांगर के कंपोजिट विद्यालय में करंट लगने से मौत हो गई। शिक्षिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजन शव लाने के लिए अनूपशहर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी बबली तंवर अनूपशहर क्षेत्र के गांव रूढ़ बांगर के कंपोजिट विद्यालय में अध्यापिका के पद पर तैनात थी। बृहस्पतिवार को वह विद्यालय में ही बिजली के बोर्ड में ब्लू टूथ का प्लग लगा रही थी। अचानक बबली करंट की चपेट में आकर प्लग से चिपक गई। बबली की चीख पुकार सुनकर विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों ने बमुश्किल ब्लू टूथ के प्लग से चिपकी बबली को छुड़ाया। साथी अध्यापकों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करनावल में उसके परिजनों को दी। परिजन शव लाने के लिए अनूपशहर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें