फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर एलपीजी भरा कैंटर पलटा, 3 किमी लंबा लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रहा एलपीजी गैस से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और गैस लीकेज की आशंका से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कैंटर को सीधा कराकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चालक मुकेश एलपीजी से भरा कैंटर लेकर मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही कैंटर खड़ौली चौराहे से आगे निकला मुकेश ने अपने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण हट गया और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

क्षतिग्रस्त हुआ कैंटर, चालक अस्पताल में भर्ती

हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कैंटर पलटने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल चालक मुकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही गैस का रिसाव हुआ।
विज्ञापन


2 घंटे तक थमा रहा दिल्ली मार्ग का ट्रैफिक

हादसे के बाद दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने घटनास्थल से 100 मीटर पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया था। लगभग 3 किलोमीटर तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं। पुलिस ने भारी क्रेन मंगवाकर पलटे हुए कैंटर को सड़क से हटवाया। दो घंटे बाद जब कैंटर को किनारे किया गया तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली और यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें