फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टेरिंग रोड फेल होने पर 12 हजार लीटर ईंधन से भरा टैंकर हाईवे से पलटा, बड़ा हादसा टला खेत में गिरे टैंकर को निकालने में चला घंटे रेस्क्यू, तीन दमकल गाड़ियां और दो हाइड्रा रही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: बिजनौर के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन


खेत में गिरे टैंकर को निकालने में चला घंटों रेस्क्यू, तीन दमकल गाड़ियां और दो हाइड्रा रहीं तैनात
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे (एनएच-334) पर सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब 12 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर अचानक स्टेरिंग रोड फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर धीरखेड़ा गौ आश्रय स्थल के पास सड़क किनारे खेत में पलट गया। टैंकर में 4 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल भरा था। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और पेट्रोलियम विभाग के साथ दमकल विभाग को बुलाया गया। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और सुरक्षा के बीच घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद दो हाइड्रा मशीनों की मदद से टैंकर को सीधा कर बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी चालक नरेंद्र पुत्र छतर सिंह अपने साथी राम सिंह पुत्र लायक राम निवासी नजीबाबाद के साथ मेरठ के रिठानी डिपो से हाजी कासिम के हयात फिलिंग सेंटर, चांदपुर के लिए टैंकर लेकर जा रहा था। धीरखेड़ा गौ आश्रय स्थल के पास अचानक स्टेरिंग रोड फेल होने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के समय चालक और क्लीनर टैंकर के केबिन में फंस गए, लेकिन दोनों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर खरखौदा और हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची। ज्वलनशील ईंधन होने के कारण एहतियातन दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लोगों की आवाजाही भी रोक दी। लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद टैंकर को सुरक्षित सड़क पर लाया गया। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ईंधन का भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वर्जन-
पेट्रोल और डीजल रिसाव होने के कारण विस्फोट हो सकता था। लेकिन बड़ा हादसा टल गया तथा चालक व क्लीनर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रामप्रकाश, सीओ किठौर-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें