फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी के औचक निरीक्षण में खामियां मिलीं, एसडीएम ने दिए सुधार के निर्देश

विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते एडीएम संतोष कुमार स्रोत संवाद
विज्ञापन
- अग्रिम उपस्थिति दर्ज होने व एक महिला चिकित्सक से तय समय पहले जाने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद स्टाफ अलर्ट नजर आया। एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर, औषधि भंडार, लैब, प्रसूति कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। एक चिकित्सक की अग्रिम उपस्थिति दर्ज मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और उसकी फोटोग्राफी भी कराई। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार त्यागी ने इसे भूलवश दर्ज होना बताया। वहीं एक महिला चिकित्सक के निर्धारित समय से पहले आवास पर चले जाने पर भी एसडीएम ने असंतोष व्यक्त किया और सभी चिकित्सकों को तय समय तक सीएचसी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी ली और मौके पर खून की जांच भी कराई। इसके बाद उन्होंने प्रसूति कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन प्लांट सुरक्षित स्थान पर न होने पर उन्होंने वहां चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट के पास विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे पानी बहता मिला। एसडीएम ने नगर पंचायत कर्मियों को मौके पर बुलाकर तत्काल समस्या को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम ने नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया और निर्माणाधीन गोशाला के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोशाला निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि जल्द इसे उपयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्दी ही दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि खामियां पाई गईं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएचसी का निरीक्षण करते एडीएम संतोष कुमार स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें