फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर से घूमने के लिए निकले छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में कैंट फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से कंकरखेड़ा निवासी 20 वर्षीय बीए के छात्र वंश उपाध्याय की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित श्रद्धापुरी निवासी संजय उपाध्याय ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उनका बेटा वंश एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। साथ में वह डीजे का काम भी करता था। बुधवार सुबह वंश घूमने के लिए कैंट फ्लाईओवर की ओर गया था। इसी बीच फ्लाईओवर के नीचे बने फाटक के पास छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर छात्र के परिजनों से संपर्क किया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी आ गए। छात्र के शव को देखकर परिजनों में मातम पसर गया। घटनास्थल के पास चीख पुकार मच गई। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को संभाला। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि परिजनों का कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें