ए एस इंटर कालेज का छात्र देवांश डागर जिसने सेपक टकरा में उत्तर प्रदेश की सब जूनियर राष्ट्रीय टी
मवाना। एएस इंटर कॉलेज के छात्र देवांश डागर ने सेपक टकरा खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्तर प्रदेश की सब जूनियर राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का किया।
कॉलेज के कक्षा सातवीं अंग्रेजी माध्यम के छात्र देवांश डागर का चयन 29वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की बालक वर्ग टीम में हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 6 से 10 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए बुधवार को मेजर ध्यानचंद साईं स्टेडियम, बरेली में राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रदेश भर के 15 जिलों से आए करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बालक वर्ग से मात्र 15 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया, जिसमें गांव किशोरपुर निवासी अनुज कुमार व देवांश डागर ने भी जगह बनाई। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने खेल शिक्षक कपिल कुमार ने छात्र के माता-पिता को बधाई दी और देवांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।