फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सद्भावना फाउंडेशन ने बांटी निशुल्क किताबें

विज्ञापन
सदभावना जागृति फाउंडेशन द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निःशुल्क पुस्तक वितरण की। (स्त्रोत स
विज्ञापन
मवाना। सद्भावना जागृति फाउंडेशन द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि उपसचिव विभूति सक्सेना के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह पहल की गई। इस दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं में व्यावसायिक शिक्षा ले रहीं उन जरूरतमंद बालिकाओं को 20 किताबें वितरित की गईं, जो महंगाई के कारण इन्हें खरीदने में असमर्थ थीं। इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के संरक्षक भारती शर्मा, अनिल शर्मा, अश्वनी शर्मा और विशिष्ट सदस्याएं नूतन वर्मा, सोनू यादव, पूजा रानी और नीतू प्रेमी का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें