सरधना। एसडी गर्ल्स कॉलेज में अनुशासन समिति का गठन किया गया। संस्थान
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्यालय छात्रा अनुशासन समिति का गठन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को चार हाउस में विभाजित किया गया। चारों हाउस के नाम हमारे देश की सुप्रसिद्ध नदियों के नाम गंगा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी के नाम पर रखे गए।
गंगा हाउस की कैप्टन कक्षा 12वीं की छात्रा अलफिशा व गोदावरी हाउस की कैप्टन शिफा सैफी व कृष्णा हाउस की कैप्टन कक्षा 11 की फोजिया व कावेरी हाउस की कैप्टन आरुषि रही। कक्षा 11वीं की छात्रा अर्शी मलिक को विद्यालय की वाइस हेड गर्ल व कक्षा 12वीं की छात्रा मंशा अंसारी को विद्यालय की हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। प्रधानाचार्य वंदना मित्थल रस्तोगी ने सभी पदाधिकारी छात्राओं को अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों को निर्वह्न करने की प्रेरणा दी। विद्यालय अध्यापक अंकित सैनी ने सभी पदाधिकारी छात्राओं को उनके पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल व विद्यालय उपप्रबंधक गौरव गुप्ता उपस्थित रहे।