दौराला। भराला स्थित कुसेंद्र पाल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के दो प्रशिक्षु अभय मलिक व अनिक बाबरा का 7 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुई प्रतियोगिता में अभय मलिक ने 43-46 किग्रा व अनिक बाबरा ने 55-58 किग्रा भार वर्ग में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, विवेश तोमर, प्रवीन कुमार, अरुण कुमार, सोनू मलिक, अंकित बाबरा, सचिन सिवाच, कुलदीप सिवाच आदि ने बधाई दी।