फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और हरियाणा के सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी छात्र को दबोचा

Thu, 02 Apr 2020 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छात्र को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक बातें कहने पर मेरठ पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव मीठापुर पलवल हरियाणा निवासी फखरुद्दीन पुत्र मोहम्मद लावड़-सोफीपुर मार्ग स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता है। वह सोफीपुर निवासी आसिफ के मकान में किराए पर रह रहा है। आरोप है कि छात्र ने अपनी फेसबुक आईडी से कई आपत्तिजनक पोस्ट डाल दीं। जिनमें कोरोना वायरस के चलते मजदूरों को आर्थिक सहायता देने को लेकर यूपी और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। साथ ही मरकज निजामुद्दीन और कोरोना महामारी को लेकर भ्रामक बातें लिखी गईं। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की। साथ ही फेसबुक पर डाली गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को उपलब्ध कराए। 

थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि आरोपी छात्र और उसके मकान मालिक को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बाहर से आए लोगों की जांच हो
सोफीपुर निवासी वार्ड पार्षद महेंद्र भारती ने बुधवार को जिलाधिकारी को भेजे पत्र में गांव में कई युवकों के बाहर से आने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि कई बार स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए कहा जा चुका है। लेकिन बुधवार को भी टीम जांच के लिए नहीं पहुंची। जिस कारण ग्रामीणों ने भय का माहौल है। उन्होंने दूसरे राज्यों से आए युवकों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें