फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: चलती साइकिल में फंसा सांप, मचा हड़कंप, युवक ने ऐसे बचाई जान

Tue, 15 Sep 2020 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
साइकिल में फंसा सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के नजीबाबाद में नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर सादात में एक साइकिल में अचानक सांप फंसने से हड़कंप मच गया। साइकिल चालक ने साइकिल से कूद कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


प्रमोद मंगलवार को अपनी साइकिल से कहीं जा रहा था तभी अचानक उसकी साइकिल के पिछले पहिए में सड़क पार करते समय सांप फंस गया। तीन फीट लंबा सांप साइकिल के पहिए और मडगार्ड के बीच फंसने से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें: अपराधियों को तमंचे सप्लाई करता था समीर, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के शोर मचाने पर साइकिल चालक प्रमोद को साइकिल में सांप फंसने की जानकारी हुई। घबराए प्रमोद ने साइकिल छोड़ कर जान बचाई। लोगों ने घायल सांप को निकालकर जंगल की ओर छोड़ दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें