फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांव वालों के विरोध के डाली छह इंच की पाइप लाइन

Sun, 14 Jun 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव सठला में जल जीवन मिशन के तहत ढाई इंच की डाली जा रही पेयजल लाइन का गांव वालों द्वारा विरोध किए जाने पर ठेकेदार ने 6 इंच मोटाई का पाइप लाइन डाली। गांव वालों का कहना है कि 6 इंच का पाइप लाइन डलने से ठीक से पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
गांव सठला में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। गांव वालों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा ढाई इंच मोटाई की पाइप लाइन डाली जा रही थी। जिससे पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं होती और प्रेशर भी नहीं आता। इसकी शिकायत गांव वालों ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों से की। गांव वालों की शिकायत पर अधिकारी गांव में पहुंचे और स्थिति को देखा। गांव वालों की शिकायत को ठीक मानते ठेकेदार को 6 इंच की पाइप लाइन डालने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदार द्वारा 6 इंच व्यास का पाइप मंगवाकर जेसीबी मशीन से गहरा खड्ढा खोदकर नई पाइप लाइन दबाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि 6 इंच की पाइप लाइन डलने से हर घर ठीक प्रेशर के साथ पानी पहुंच सकेगा। शिकायत करने वालों में साजिद, यूसुफ, शाबाज आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें