फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शांतिनाथ विधान कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में शांतिनाथ विधान कराया गया। इसमें जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में विश्व में अहिंसा, करुणा एवं सद्भावना का संदेश दिया गया। यह विधान पंडित सर्वज्ञ शास्त्री और पंडित अक्षांश जैन शास्त्री के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। दोनों विद्वानों के निर्देशन में पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ। मंगलाचरण एवं आचार्य वंदना की गई। विधिपूर्वक शांतिनाथ विधान कराया गया। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंत्रोच्चारण की ध्वनि से संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि जैन धर्म में शांति विधान को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस अवसर पर हेमचंद जैन, मनोज जैन, सुरेश जैन, अनिल जैन, अमित जैन, रचित जैन, प्रतीक, तनिष्क सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें