फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्लीनिक की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, लोगों ने डॉक्टर को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..लोहिया नगर थाना छेत्र के ऐल ब्लॉक डेफोडिल पार्क के सामने एक मकान में डॉक्टर द्वा
विज्ञापन
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर (भूतनाथ चौराहे के पास) में शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने एक डॉक्टर के घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। क्लीनिक की आड़ में चल रहे इस अनैतिक कार्य से आक्रोशित क्षेत्रीय नागरिकों ने डॉक्टर को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की और घर के बाहर ताला जड़कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। लोगों ने पुलिस के सामने ही युवक-युवतियों की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन



एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित एक डॉक्टर के मकान में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं जिससे कॉलोनी के लोगों में गहरा आक्रोश था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जब मकान में तीन युवक और तीन युवतियां दाखिल हुए तो पड़ोसियों ने घेराबंदी कर दी। भीड़ ने घर में घुसकर डॉक्टर को बंधक बना लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। अफरा-तफरी के बीच कॉलोनीवासियों ने बाहर से ताला लगा दिया ताकि कोई भाग न सके। लोहिया नगर पुलिस के पहुंचने पर जब आरोपियों को सरकारी गाड़ी में बैठाया जा रहा था तब भी गुस्साई भीड़ ने पुलिस के सामने ही युवक-युवतियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला और सभी को थाने ले आई।

कॉलोनी निवासी नवीन शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि किसी को शक न हो इसलिए घर के बाहर डॉक्टर के क्लीनिक का बोर्ड लगा रखा था। डॉक्टर के संरक्षण में ही यह देह व्यापार फल-फूल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अनैतिक कार्य से इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन



डिजिटल तरीके से बुलाए जाते थे ग्राहक

पूछताछ और छानबीन में सामने आया है कि ग्राहकों को फंसाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाता था। व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। रेट तय होने के बाद व्हाट्सएप पर घर की लोकेशन साझा की जाती थी। मरीज बनकर आने के बहाने ग्राहकों को घर के अंदर प्रवेश दिया जाता था। पकड़े गए युवक-युवतियों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस मकान में आ रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन




मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें