फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी के 27 साल बाद पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सीडीए में तैनात सुभाष चंद्र ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शादी के 27 वर्ष बाद यह शिकायत की है। सुभाष ने 11 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पत्र दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को दोबारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। रुड़की सड़क स्थित एक कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उसकी शादी 27 वर्ष पूर्व दौराला निवासी एक महिला से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी व उसके मायके वाले उसे लगातार परेशान करते आ रहे हैं। ससुराल वाले लगातार दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पत्नी उसकी तनख्वाह भी अपने मायके वालों को देती है। इसको लेकर दंपती में अक्सर झगड़ा रहता है। आरोप है कि 10 मार्च की सुबह पत्नी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में चोट लगने से सुभाष घायल हो गया। सुभाष चंद्र ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा भी बताया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने इस मामले में शिकायत पत्र पर लगे सभी आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने थाना पुलिस को जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें