फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP ऑफिस के पास एक डरावना पेड़, जानिए, इसके पास जाने से क्यों डरते हैं लोग

Mon, 03 Apr 2017 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
इस पेड़ से लोगों के दिल में डर
विज्ञापन
आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नीचे सोना, बैठना तो बहुत दूर की बात है, अगर एक बार कोई इस पेड़ के नीचे से निकल जाए तो वह दोबारा कभी इस पेड़ के नीचे से नहीं निकलेगा। ये बात अलग है कि यह पढ़कर आपको आश्चर्य हुआ होगा, लेकिन यह हकीकत है। सवाल सिर्फ यह है कि आखिर इस पेड़ में ऐसा क्या है कि लोग इसके नीचे से निकलने से डरते हैं ? जानने के लिए आगे पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर है

यह है डरावना पेड़
मेरठ में सिविल लाइन के पास एक पेड़ है जिसके नीचे से निकलने से लोग डरते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह पेड़ एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर है। बताया जाता है कि यह पेड़ बहुत पुराना है। इस पेड़ पर सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ डेरा डाले रहती हैं। जैसे-जैसे गर्मी का मौसम शुरू होता है तो चमगादड़ पेड़ के नीचे जमीन पर गिरने लगती हैं। सैकड़ों चमगादड़ों की आवाज सुनकर इस पेड़ के पास पैदल निकलने वाले लोग डरते हैं। डरने की सबसे ज्यादा वजह यह है कि ऊपर से चमगादड़ यदि गिर जाए तो वह लोगों के कपड़ों पर इस तरह चिपक जाती है कि उसे छुटाना आसान नहीं होता है। लोग कहते हैं कि इस पेड़ पर वर्षों से चमगादड़ों की ऐसी ही संख्या है। हर समय पेड़ पर चमगादड़ झूलती हुई देखी जा सकती है। शायद ही कोई टहनी ऐसी होगी जिसपर चमगादड़ न हो। गर्मियों के मौसम में बहुत मोटी-मोटी चमगादड़ अपने आप जमीन पर गिरने लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें