मवाना। रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में शुक्रवार को दो युवकों की मौत को गई थी। इस मामले में मृतक के चाचा ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
शुक्रवार को मेरठ की ओर से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज कोटद्वार जा रही थी। रिलायंस पेट्रोल पंप से कुछ पहले ही बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की आशियाना कॉलोनी के रहने वाले आहद (20) और उमर (21) की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक व परिचालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि उक्त मामले में मृतक के चाचा अहसान द्वारा रोडवेज बस के चालक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।