फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नमो भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 1.25 लाख यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का असर केवल रेलवे और रोडवेज बसों पर ही नहीं बल्कि आधुनिक रैपिड रेल नमो भारत पर भी देखने को मिल रहा है। परीक्षा के चलते दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों ने सफर का अब तक का नया रिकॉर्ड बना दिया है। महज एक ही दिन में 1,25,500 (सवा लाख) से अधिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन से सफर तय किया।
विज्ञापन

मेरठ में बड़ी संख्या में बाहरी जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। सड़कों पर लगने वाले भीषण जाम और रोडवेज बसों की मारामारी से बचने के लिए युवाओं ने रोडवेज के मुकाबले नमो भारत को अपनी पहली पसंद बनाया। मेरठ की बात करें तो बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर सोमवार और मंगलवार को यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ दर्ज की गई।

यात्रियों की इस रिकॉर्ड तोड़ आमद और बढ़ती मांग को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने एनसीआरटीसी ने कॉरिडोर पर ट्रेनों के 18 अतिरिक्त फेरे (टिप्स) शुरू किए हैं। यह विशेष अतिरिक्त सेवाएं व्यस्त समय (पिक आवर्स) के दौरान सराय काले खां (दिल्ली) से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच चलाई जा रही हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ये अतिरिक्त फेरे सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से रात 8:30 बजे तक लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें