फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दौड़ देश के नाम: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

Sat, 12 Aug 2023 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत हुई 'एक दौड़ देश के नाम' का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने दौड में शामिल हो रहे युवाओं का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन
दौड़ में शामिल मेरठ वासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी माटी से आजादी की चिंगारी उठीं। देश का मान विदेशों में बढ़ रहा है। खेल यूनिवर्सिटी से मेरठ की पहचान बनती जा रही है। अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है। यह बात शनिवार सुबह प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत हुई 'एक दौड़ देश के नाम' में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों से कहीं। प्रभारी मंत्री ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई का आजादी में सहयोग बताते हुए अशफाक उल्ला खा के बलिदान का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम में 'एक दौड़ देश के नाम' में प्रतिभागियों  को प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। मिनी मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और 13 नंबर तक के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

प्रभारी मंत्री ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना की हैं। जन्मभूमि को प्रणाम कर सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इसी माटी से आजादी की चिंगारी उठी थी। आज हमारे देश का मान सम्मान विदेशों तक हो रहा हैं। खेल जगत में खेल का महत्व स्थान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ को प्राथमिक स्थान दिया है।
विज्ञापन


खेल यूनिवर्सिटी से मेरठ का महत्व बढ़ गया है। हमारा देश आजादी के तरानों से गूंज रहा है। अब स्वर्णिम दौर है। मोदी 'कर्म योगी' और योगी 'जन्म योगी' है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबने आजादी की लड़ाई लड़ी है। अपने उन्होंने कहां कि अशरफ उल्ला खां के बलिदान के बारे में भी प्रतिभागियों को बताया। कहा कि अशरफ उल्ला खां का बलिदान देश भूल नहीं सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें