सरधना। मोहल्ला घोसियान में अवैध निर्माण को पालिका टीम ने ध्वस्त कराया। पालिका
सरधना। मोहल्ला घोसियान में नजूल की कीमती भूमि पर अवैध निर्माण को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण क्रिसमस मेले की आड़ में किया जा रहा था। समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद ईओ दीपिका शुक्ला ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और मौके पर भेजा। बता दें कि मोहल्ला घोसियान में बीआरसी परिसर के पीछे कुछ लोगों ने नजूल की भूमि पर पहले भी अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू किया था। पालिका टीम ने तब कार्य रूकवा दिया था। कुछ दिन के ठहराव के बाद बृहस्पतिवार को आरोपियों ने मेले का फायदा उठाकर फिर से निर्माण शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची टीम ने निर्माण कार्य रोककर जेसीबी मशीन से उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान आरोपियों का विरोध भी हुआ, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। नगर पालिका ने अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भी जारी किया है और दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।