फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का उद्घाटन करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भगवान वाल्मीकि प्राकट्य दिवस के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हस्तिनापुर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, भाजपा नेता बिजेंद्र लोहरे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने सामूहिक रूप से भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा को रथ पर सवार कर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा मिल रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड पुलिस चौकी, सुभाष चौक होते हुए गोल मार्केट, खतौलिया चौक, कल्याण सिंह मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती, राजो वाली मस्जिद, पांडव चौक, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार, थाना तिराहा होते हुए रामलीला मैदान में देर रात संपन्न हुई। प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि रहे हैं, उन्होंने ही महाकाव्य रामायण की रचना की थी। रामायण जैसे महाकाव्य का हमारे सनातन धर्म में अलग ही महत्व है। रामायण हमें जीवन जीने की शिक्षा प्रदान करती है। साथ ही अधर्म पर किस तरह धर्म ने जीत हासिल की इसका भी पाठ पढ़ाती है।
शोभायात्रा में रवि गोला, तीरथ अरोड़ा, संजय शर्मा, संदीप मावी शेट्टी, अपार गोयल, मनोज पार्चा, नवीन वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, राकेश, शेखर आजाद वाल्मीकि, मिलन वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि, भरत अरोड़ा, राकेश कुमार, भव्य राजवंशी, सत्यम रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें