फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, पुरा महादेव मंदिर में हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को गांव कल्याणपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आलमगीरपुर होते हुए पुरा महादेव मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन हुआ।
विज्ञापन


शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में जयघोष, भक्ति संगीत और आकर्षक झांकियों से माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। शोभायात्रा का संचालन ललित शर्मा ने किया। इस दौरान निखिल शर्मा, अंकित शर्मा, संदीप शर्मा, विनीत शर्मा, शिव किशोर शर्मा, प्रमोद शर्मा, गौरव शर्मा, अतुल शर्मा, अमित शर्मा, नितिन शर्मा, विशाल शर्मा, रोहित शर्मा, हनी शर्मा, वैभव वत्स समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें