फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से पैरोल पर छूटे कैदी ने जहर खाकर दी जान, अधिकारियों में मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 13 Feb 2021 12:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जेल से पैरोल पर छूटने के बाद एक कैदी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कैदी शुक्रवार को ही जेल से पैरोल पर छूटा था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार कैदी तुषार गुप्ता (45 वर्ष) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कैदी का शव घंटाघर स्थित ताज होटल के पास मिला है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले ही कैदी जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कारणों के चलते कैदी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: हमलावरों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला को मार डाला, खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


इंस्पेक्टर देहलीगेट के अनुसार शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें लिखा है कि मैं अपने पूरे होश-हवास में यह पत्र आपको लिख रहा हूं। मैं स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरा नाम तुषार गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता निवासी शांति नगर रेलवे रोड मेरठ था। शुक्रवार को जिला जेल से पैरोल पर आया था। कुछ दिन पहले परतापुर पुलिस ने रंगदारी में जेल भेज था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा विधायक पर शिकंजा, नाहिद हसन और मां पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर लगा गैंगेस्टर

वहीं कैदी के भाई ने बताया कि तुषार को 10 साल की सजा हुई थी। पत्नी लगभग 10 साल से अलग रह रही है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें