फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारहसिंघा को लावारिस कुत्तों ने किया घायल

विज्ञापन
आवारा कुत्तों से बचकर ढिकौली कालोनी में घेर में पहुंचा घायल बारहसिंघा। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। बुधवार की दोपहर लावारिस कुत्तों से जान बचाते हुए बारहसिंघा ढिकौली काॅलोनी में स्थित एक घेर में जा घुसा। परिवार के लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम बारहसिंघा को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

ढिकौली काॅलोनी में दोपहर के समय जंगल से बाहर आए बारहसिंघा को लावारिस कुत्तों ने घेरकर दौड़ा लिया और उसे घायल कर दिया। बारहसिंघा जान बचाते हुए ढिकौली काॅलोनी में भारत चौहान के घेर में घुस गया। परिवार के लोगों ने कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बारहसिंघा को अपने साथ ले गई। इस दौरान ठाकुर शनि प्रताप, उमंग चौहान, शुभम चौहान, ऋषभ चौहान, पृथ्वी सिंह, अजय सहित अन्य लोग मौजूद रह। इन सभी ने वन विभाग की टीम का सहयोग किया। साथ ही लोगों से अपील की कि यदि भविष्य में भी कोई जंगली पशु आबादी क्षेत्र में दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग या प्रशासन को सूचना दें, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें