संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला धर्मपुरा में अजीम-ओ-शान मुशायरे का आयोजन किया गया। शायरों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और जिंदगी से जुड़े अपने कलाम पेश कर देर रात तक समा बांधे रखा। मुशायरे में श्रोताओं ने शायरों को दाद और तहसीन से नवाजा।
हाजी आफताब अंसारी ने बच्चों की शिक्षा और अच्छी परवरिश पर जोर देते हुए उर्दू भाषा सीखने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्य अतिथि आगा मोहम्मद अली शाह ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने और मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजकल खान-पान की गलत आदतें बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं।
मुशायरे में अरशद जिया मुजफ्फरनगरी ने अपने कलाम से खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने कहा, मीठा-मीठा रखना है या कड़वा-कड़वा रखना है, आज जरूरत तय करती है लहजा कैसा रखना है। मास्टर अब्दुल सलाम फरीदी ने भी अपने कलाम से श्रोताओं को प्रभावित किया। फखरी मेरठी के शेर बहुत बुलंद तुम्हारा मकान था लेकिन खुलूस में वो मेरी झोपड़ी से हार गया पर जमकर तालियां बजीं। वाजिद मेरठी ने तिरंगे के रंगों और हिंदुस्तान की एकता पर कलाम पेश किया। डॉ. फुरकान सरधनवी ने देशभक्ति से ओतप्रोत कलाम प्रस्तुत किया।
मुशायरे में अब्दुल सत्तार नवाबगढ़ी, गुलजार अहमद गुलजार, अब्दुल सलाम, आजिम सरधनवी, फुजैल उस्मान राणा, शादाब मदारपुरी, शफीक अहमद शफीक, डॉ. ताहिर नसीम, इरशाद बेताब, इदरीस उमर मेरठी, सलीम दीवाना और सलमान मिर्जा समेत अन्य शायरों ने भी अपना कलाम पेश किया। मुशायरे की अध्यक्षता उस्ताद शायर अनवारुल हक शादां फलावदवी ने की। समाजसेवी आगा मोहम्मद अली शाह मुख्य अतिथि रहे। संचालन डॉ. फुरकान अहमद सरधनवी ने किया।
पूर्व अध्यक्ष असद गालिब, इरफान जावेद सिद्दीकी, जीशान कुरैशी, अशरफ राणा, अफजल मलिक, तराबुद्दीन अंसारी, हाफिज महताब, डॉ. शाकिर हसन, चौधरी राशिद, हकीम रईस, शोएब राणा और इस्लाम मुखिया मौजूद रहे।
सरधना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला धर्मपुरा में अजीम-ओ-शान मुशायरे का आयोजन किया गय